{2021} Valentine Day क्यों मनाते है? वैलेंटाइन डे के बारेमे पूरी जानकारी

Valentine Day
Advertisements

Happy Valentine Day 2021: आप सभी को वैलेंटाइन डे मुबारक हो। हर साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। सभी अपने प्यार, दोस्ती की फीलिंग शेयर करते हैं और अपने पार्टनर के साथ अपना रिश्ता और अच्छा बनाने की कोशिश करते है। रूठे हुए शादी को मनाने, अपनी गलती सुधारने, पार्टनर को गिफ्ट देने और प्रपोज करने के लिए यह दिन सबसे अच्छा माना जाता है।

अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ अपना रिश्ता गहरा बनाना चाहते हैं तो इस पोस्ट में बताई गई वैलेंटाइन डे की स्पेशल टिप्स आपके बहुत काम आएगी। आइए जानते हैं कि वैलेंटाइन डे क्या है, वैलेंटाइन डे क्यों मनाते हैं और वेलेंटाइन डे कैसे मनाएं, वैलेंटाइन डे को स्पेशल कैसे बनाएं। Valentine’s Day in Hindi 2021.

Valentine Day क्यों मनाते है?

दुनिया के हर दिल की धड़कन को 14 फरवरी का इंतजार  रहता है। प्यार करने वाले इस दिन को अपने अपने तरीके और अंदाज से मनाते हैं। हर कोई अपने पार्टनर को अपने तरीके से प्रपोज करना चाहता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है और यह दिन क्यों इतना महत्वपूर्ण है। वैलेंटाइन डे की पूरी जानकारी।

वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है। इसके बारे में कोई मैन प्रूफ नहीं है। कहा जाता है कि किसी वेलेंटाइन नाम के संत के नाम पर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे की शुरुआत हुई थी। उसने रोमन किंग के ऑर्डर को मानने से इनकार किया था जिसकी वजह से उसे मौत की सजा मिली और मरने से पहले उसने अपने प्यार के लिए एक नोट लिखा था, जिसे आज “ लव लेटर” कहा जाता है।

उसी वैलेंटाइन की याद में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है, चलिए इसके बारे में थोड़ा और जान लेते है। Valentine day kyo manate hai?

Best Valentine Day Shayari in Hindi
Best Valentine Day Shayari in Hindi

Valentine Day की पूरी जानकारी हिंदी में (हैप्पी वैलेंटाइन डे)

वैलेंटाइन डे क्या है?

Valentine Day 14 फरवरी खुशी का एक दिन है जिसे दुनिया भर में बहुत सारे लोग मनाते हैं। इंग्लिश कंट्रीज में यह ट्रेडिशनल डे है और लगभग हर देश जिसमें इंग्लिश लैंग्वेज बोली जाती है उसमें वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। मगर आज यह सारी दुनिया में मनाया जाने लगा है।

आज के समय में शायद ही कोई होगा जिसे इसके बारे में नहीं पता हो। इस दिन सभी लोग अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अपनी फीलिंग शेयर करते हैं। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।

वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है?

इन द थर्ड सेंचुरी, कहा जाता है कि Valentine Day का नाम सेंट वेलेंटाइन के नाम पर रखा गया था। तीसरी सदी में कई संतों के नाम वेलेंटाइन हुए थे जिनमें से एक का नाम था सेंट वेलेंटाइन। उस टाइम रोम में क्लॉडिअस नाम के राजा का शासन था और वैलेंटाइन की एक बार क्लॉडिअस से डिसकस हुई थी जिसमें उन्हें क्रिश्चियन रिलिजन छोड़कर रोमन Paganism रिलीजन अपनाने के लिए कहा गया था।

वेलेंटाइन ने ना सिर्फ इस बात से मना किया बल्कि क्लॉडिअस को अपना उल्टा क्रिश्चियन बनने की सलाह दे डाली। रोम किंग को यह बात अच्छी नहीं लगी और उनके द्वारा सेंट वेलेंटाइन को मार डाला गया। ऐसा कहा जाता है कि मारे जाने से पहले उन्होंने जेलर की अंधी बेटी को ठीक करने का चमत्कार किया था।

वेलेंटाइन जिसे प्यार करते थे उसे एक नोट “ लव लेटर” लिखा था। उस दिन 14 फरवरी का दिन था और उसके बाद वैलेंटाइन डे (Valentine Day) मनाया जाने लगा। वैलेंटाइन के बाद सभी पाधरी इस दिन को Holiday के रूप में मनाते थे और आज इसे सारी दुनिया प्यार के दिन के रूप में मनाती है।

दरअसल, यह बात वैलेंटाइन डे पर कुछ सटीक नहीं बैठती और प्रेम के साथ कोई संबंध नहीं जुड़ पा रही थी तो इसके बारे में लोगों ने कहानियां बनानी शुरू कर दी और इस बारे में हजारों कहानियां बन भी गई। एक समय के बाद दंतकथाओं ने ही वैलेंटाइन के कारण की जगह ले ली।

इनमें से एक कहानी सबसे ज्यादा फेमस है बल्कि यह कहो कि आज इसी कहानी को ही वैलेंटाइन डे (Valentine Day)का आधार मान लिया गया है। चलिए मैं आपको उसके बारे में भी बता देता हूँ। इस कहानी में वैलेंटाइन को एक ऐसे पादरी चैंपियन के रूप में दिखाया गया है जिसने रोमन सम्राट के ऑर्डर को मानने से इनकार कर दिया था।  कहानी के अनुसार राजा ने जवान लड़कों की शादी ना करने का हुक्म दिया हुआ था और वह शादी के बिल्कुल खिलाफ था।

कहानी के अनुसार क्लॉडिअस का मानना था कि शादी से जवान कमजोर हो जाते हैं। एम्परर क्लॉडिअस ने ऐसा अपनी आर्मी बढ़ाने के लिए किया था वह चाहता था कि सोल्जर बिना शादी के ज्यादा ताकतवर होते हैं। इस बीच वेलेंटाइन संत छिप कर सैनिकों की शादी करवाते थे।

जब राजा को इस बारे में पता चला तो उसे जेल में डाल दिया गया और उसे फांसी की सजा सुनाई गई। इस सुंदर दंत कथा को और सुंदर बनाने के लिए कुछ और बातें और किस्से इसमें जोड़ दिए गए। उनके अनुसार जब वेलेंटाइन डे को जेल में डाला गया तो उन्होंने जिसे अंधी लड़की की आंखें ठीक की थी उन्हें उस लड़की से प्यार हो गया था।

यह युक्ति जेलर की बेटी थी और आंखें ठीक होने के बाद उनकी वेलेंटाइन से दोस्ती हो गई थी। वैलेंटाइन ने मरने से पहले अपने प्यार के लिए एक नोट लिखा था इसमें यह शब्द लिखे थे।

फ्रॉम युवर वेलेंटाइन, “मतलब तुम्हारे वैलेंटाइन डे के द्वारा”

तब से उनकी याद में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे(Valentine Day) के रूप में मनाते हैं। हालांकि यह दिन बहुत पहले से मनाया जाता है लेकिन अब इसी कहानी ने इसके मैन कारण का रूप ले लिया है और इसे इसी की नजर से देखा जाता हैं।

वैलेंटाइन डे (Valentine Day)किसके साथ मनाए?

  • लवर के साथ प्यार बढ़ाने के लिए
  • दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप को मजबूत करने के लिए
  • परिवार के साथ स्नेह बढ़ाने के लिए
  • अपनों के साथ रिश्ता बढ़ाने के लिए

सरल शब्दों में कहूं तो आप जिससे प्रेम करते हैं और जिसकी आपको बहुत फ़िक्र है उसके साथ वैलेंटाइन डे मना सकते हो। वह आपकी फैमिली, फ्रेंड्स, पार्टनर इत्यादि में से कोई भी हो सकता है। आप पार्टनर के साथ अपनी फैमिली के लिए भी गिफ्ट ला सकते हैं।

वेलेंटाइन डे कैसे मनाए और वैलेंटाइन डे(Valentine Day) को स्पेशल कैसे बनाएं

ज्यादातर लोग अपने साथी के साथ ही वेलेंटाइन डे मनाते हैं। इसलिए आप भी अपने साथी को नए नए तरीके से प्रपोज कर सकते हैं। पति के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हो या उसे उसकी पसंद का गिफ्ट देकर प्यार जता सकते हो।

  • पार्टनर को डिनर के लिए इनवाइट करें।
  • एक स्पेशल दिन का प्लान करें।
  • पार्टनर को उसकी पसंदीदा जगह पर ले जाएं।
  • पार्टनर की पसंद का गिफ्ट देख कर उसे सरप्राइस दें।
  • पार्टनर को एक अच्छा सा नोट लिखकर दें।
  • पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाएं।
  • आमने सामने पार्टनर से बात करें और अपना प्यार जताएं।
  • पार्टनर को कोई स्पेशल अनोखा गिफ्ट दें।
  • पार्टनर को फ्लोर सेंड करें।

इनके अलावा भी बहुत सारे तरीके हैं, आप अपने हिसाब से अपने साथी को गिफ्ट देकर अपना रिश्ता और गहरा बना सकते हैं। इनमें से कोई भी तरीका अपनाएं पर आखिर में पाटनर को वैलेंटाइन नोट जरूर लिखें।


ये भी पढ़े

  1. Happy Valentines Day Status Shayari – वैलेंटाइन डे स्टेटस शायरी
  2. Best Promise Day Shayari in Hindi – प्रॉमिस डे की शायरी
  3. Best Chocolate Day Shayari in Hindi – चॉकलेट डे शायरी
  4. Best Propose Day Shayari in Hindi – प्रपोज डे शायरी
  5. Happy Hug Day Shayari in Hindi – हग डे शायरी
  6. Best Kiss Day Shayari in Hindi – किस डे पर शायरी
  7. Best Rose Day Shayari in Hindi – रोज डे की शायरी

मुख्य वेलेंटाइन डे(Valentine Day) 14 फरवरी को मनाया जाता है इससे पहले भी 7  से 10 दिन तक वेलेंटाइन डे मना सकते हैं जो इस प्रकार हैं।

हालाँकि इनको बहुत कम लोग मनाते हैं लेकिन आप इनसे वैलेंटाइन को और ज्यादा बेहतर बना सकते हैं।

  • 7 फरवरी: रोज डे
  • 8 फरवरी: प्रपोज डे
  • 9 फरवरी: चॉकलेट डे
  • 10 फरवरी: टेडी डे
  • 11 फरवरी: प्रॉमिस डे
  • 12 फरवरी: हग डे
  • 13 फरवरी: किस डे
  • 14 फरवरी: वेलेंटाइन डे

इतना समय शायद ही किसी के पास होता है कि वह इन सभी वैलेंटाइन डे(Valentine Day) तक फ्री हो सके। अगर आपके पास समय है तो आप इन सब डे को मना कर वैलेंटाइन डे को दूसरों से ज्यादा स्पेशल बना सकते हैं।

हर कोई अपने पार्टनर की फीलिंग जानता है और उसे यह पता होता है कि उनके पार्टनर के लिए स्पेशल क्या है। आप कर सकते हो तो उसके लिए वह काम करें जिससे उसे सबसे ज्यादा खुशी मिले। यह किसी गिफ्ट से ले कर कोई वादा पूरा करना हो सकता है।

आखिर में, आप सभी को मेरी तरफ से “हैप्पी वैलेंटाइन डे” अगर आपको यह पोस्ट पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Conclusion

वैलेंटाइन डे (Valentine Day)पर आपके लिए यही दुआ है कि, आपका दिल कभी उदास ना रहे, आपका भविष्य उज्ज्वल हो, प्यार का एहसास रहे।

रूठना, मनाना, प्यार जताना, जीवन है यही है फ़साना, आपको हमारी और से वैलेंटाइन डे (Valentine Day)की ढेर सारी शुभकामना।

अगर आप हमारी वेबसाइट के Latest Update पाना चाहते है, तो आपको हमारी Gujarati Help Guru की वेबसाइट को सब्सक्राइब करना होगा।

हमारे साथ जुड़ने के लिये Join Social MediaFB Page | Telegram | WhatsApp | Instagram | Twitter

फिर मिलेंगे आपसे ऐसे ही आवश्यक जानकारी लेकर तब तक के लिए अलविदा दोस्तों हमारी पोस्ट पढ़ने के लिए धन्यवाद ।

💐आपका दिन शुभ हो।

Share This